गोरक्षपीठाधीश्वर एवं गोरखपुर के सांसद महन्त योगी आदित्यनाथ जी ने पिपराइच विकास खण्ड के ग्राम सभा अगया तथा खोराबार विकास खण्ड की ग्राम सभा डांगीपार में ग्राम सभा के सभी नागरिकों के साथ सीधे संवाद में कहीं।
मैंने आज पिपराइच विकास खण्ड के ग्राम सभा अगया तथा खोराबार विकास खण्ड की ग्राम सभा डांगीपार में ग्राम सभा के सभी नागरिकों के साथ सीधे संवाद में कहा कि एक विकसित भारत के लिए गांवो का विकास आवश्यक है। गांवो का विकास ग्रामीण स्वावलम्बन से होगा। सांसद आदर्श ग्राम योजना इसी भावना के साथ प्रारम्भ की गई है। आजादी के बाद साढे छः दशक व्यतीत हो जाने के बावजूद गांवो में बुनियादी सुविधाओं का अभाव देश की सरकारों की कार्यप्रणाली पर गम्भीर प्रश्न खड़ा करती है। गांवो को केन्द्र बनाकर योजनाए बनी होती तो गांवो का विकास होता, गांवो में स्वावलम्बन और समृद्धि देखने को मिलती, उससे शहरों में भी अनावश्यक भीड़ को रोका जा सकता था। लेकिन विकास योजनाओं को ईमानदारी से लागू करने में बरती गई लापरवाही आज इस रूप में हम सबके सामने है। यद्यपि सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत चयनित गांवो को एक आदर्श ग्राम सभा के रूप में विकसित करना हैं। शासन की अनेक योजनाए है जिससे आत्म निर्भर होकर अन्य गांवो को भी प्रेरणा प्रदान किया जा सकता है। लेकिन जो मुख्य रूप से हम लोगों को लागू करनी है उनमे से प्रथम चरण में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान, सम्पूर्ण साक्षरता, सम्पूर्ण नशाबंदी। दूसरे चरण में सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, जल निकासी की व्यवस्था और ग्राम सभा में सामुदायिक/पंचायत भवन आदि केन्द्रों की स्थापना। तीसरे चरण में शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक), स्वास्थ्य (प्राथमिक उपचार केन्द्र), खाद्यान्न योजना (अन्नपूर्णा, अन्त्योदय, बी.पी.एल., ए.पी.एल), शासन की कल्याणकारी योजनाए (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि) का लाभ पात्र परिवारों को उपलब्ध कराना है। चतुर्थ चरण में प्रत्येक आवास विहीन व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराना, प्रत्येक घर में शौचालय व्यवस्था आदि। पंचम चरण में ग्रामीण स्वावलम्बन की दृष्टि से से अत्यन्त महत्वपूर्ण गांवो में कम्प्यूटर ट्रेनिंग एवं टाइप-शार्टहैण्ड ट्रेनिंग का केन्द्र स्थापित करना, सिलाई-कढ़ाई केन्द्र की स्थापना एवं स्वंय सेवी समूह बनाकर गांवो में स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलम्बन अभियान को लागू करना। ये पांचो चरण का कार्य एक वर्ष के अन्दर पूरा करके गांवो को एक आदर्श ग्राम सभा के रूप में स्थापित करना हंै। यह तभी सम्भव हो सकता है जब गांवो का प्रत्येक व्यक्ति राजनीतिक अथवा जातीय पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर विकास योजनाओं में सहभागिता सुनिश्चित करें। दोनो ग्राम सभाओं को आश्वस्त किया कि गांवो के लोग प्रत्येक अपनी-अपनी योजनाएं बनाये, जो कार्यक्रम दिये है उसे ईमानदारी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने में अपना योगदान दें, मै उन गांवो को विकसित करने में भरपूर सहयोग करूंगा। कार्यक्रम के दौरान हियुवा के प्रदेश महामंत्री रामलक्ष्मण, ब्लाक प्रमुख आनन्द शाही, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह, जवाहर कसोधन, अवधेश सिंह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment