Wednesday, 19 November 2014

सांसद योगीजी का आदर्श गाव



 मैंने आज पिपराइच विकास खण्ड के ग्राम सभा अगया तथा खोराबार विकास खण्ड की ग्राम सभा डांगीपार में ग्राम सभा के सभी नागरिकों के साथ सीधे संवाद में कहा कि एक विकसित भारत के लिए गांवो का विकास आवश्यक है। गांवो का विकास ग्रामीण स्वावलम्बन से होगा। सांसद आदर्श ग्राम योजना इसी भावना के साथ प्रारम्भ की गई है। आजादी के बाद साढे छः दशक व्यतीत हो जाने के बावजूद गांवो में बुनियादी सुविधाओं का अभाव देश की सरकारों की कार्यप्रणाली पर गम्भीर प्रश्न खड़ा करती है। गांवो को केन्द्र बनाकर योजनाए बनी होती तो गांवो का विकास होता, गांवो में स्वावलम्बन और समृद्धि देखने को मिलती, उससे शहरों में भी अनावश्यक भीड़ को रोका जा सकता था। लेकिन विकास योजनाओं को ईमानदारी से लागू करने में बरती गई लापरवाही आज इस रूप में हम सबके सामने है। यद्यपि सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत चयनित गांवो को एक आदर्श ग्राम सभा के रूप में विकसित करना हैं। शासन की अनेक योजनाए है जिससे आत्म निर्भर होकर अन्य गांवो को भी प्रेरणा प्रदान किया जा सकता है। लेकिन जो मुख्य रूप से हम लोगों को लागू करनी है उनमे से प्रथम चरण में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान, सम्पूर्ण साक्षरता, सम्पूर्ण नशाबंदी। दूसरे चरण में सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, जल निकासी की व्यवस्था और ग्राम सभा में सामुदायिक/पंचायत भवन आदि केन्द्रों की स्थापना। तीसरे चरण में शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक), स्वास्थ्य (प्राथमिक उपचार केन्द्र), खाद्यान्न योजना (अन्नपूर्णा, अन्त्योदय, बी.पी.एल., ए.पी.एल), शासन की कल्याणकारी योजनाए (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि) का लाभ पात्र परिवारों को उपलब्ध कराना है। चतुर्थ चरण में प्रत्येक आवास विहीन व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराना, प्रत्येक घर में शौचालय व्यवस्था आदि। पंचम चरण में ग्रामीण स्वावलम्बन की दृष्टि से से अत्यन्त महत्वपूर्ण गांवो में कम्प्यूटर ट्रेनिंग एवं टाइप-शार्टहैण्ड ट्रेनिंग का केन्द्र स्थापित करना, सिलाई-कढ़ाई केन्द्र की स्थापना एवं स्वंय सेवी समूह बनाकर गांवो में स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलम्बन अभियान को लागू करना। ये पांचो चरण का कार्य एक वर्ष के अन्दर पूरा करके गांवो को एक आदर्श ग्राम सभा के रूप में स्थापित करना हंै। यह तभी सम्भव हो सकता है जब गांवो का प्रत्येक व्यक्ति राजनीतिक अथवा जातीय पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर विकास योजनाओं में सहभागिता सुनिश्चित करें। दोनो ग्राम सभाओं को आश्वस्त किया कि गांवो के लोग प्रत्येक अपनी-अपनी योजनाएं बनाये, जो कार्यक्रम दिये है उसे ईमानदारी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने में अपना योगदान दें, मै उन गांवो को विकसित करने में भरपूर सहयोग करूंगा। कार्यक्रम के दौरान हियुवा के प्रदेश महामंत्री रामलक्ष्मण, ब्लाक प्रमुख आनन्द शाही, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह, जवाहर कसोधन, अवधेश सिंह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sunday, 16 November 2014

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं संसद सदस्य गोरखपुर योगी श्री आदित्यनाथजी और संसद सदस्य अलवर (राजस्थान) योगी श्री चांदनाथजी हरिद्वर में गंगा मया के दर्शन आरती एवं गंगाजी का आचमन लिया 


रविवार को हरिद्वार में पीर प्रेमनाथ गुरुधाम आश्रम में पहुंचे अखिल भारतवर्षीय अवधूत योगी महासभा के सभापति एवं गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ महाराज ने कहा कि प्रदेश से पलायन रोकने को वहां पर भौतिक सुविधा पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
 महंत आदित्यनाथ महाराज ने कहा कि कांग्रेस के दस वर्षों के कार्यकाल में देश में महंगाई, गंगा मैली और इतनी अशांति हो गई है कि उसे दूर करने में समय लगेगा। कहा कि गंगा साफ सफाई पर मोदी कायम हैं और इसके लिए विशेष योजना बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। कहा कि कांग्रेस बताए कि गंगा इतनी मैली क्यों हो गई है। दूसरे इतने वर्षों तक देश पर राज करने वालों को इतनी जल्दी जवाब मांगना शोभा नहीं देता। बताया कि धारा 370 पर जम्मू-कश्मीर के चुनाव के बाद निर्णय लिया जाएगा।

सभी गुरु धामों में राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। गुरु गोरखनाथ ने जितने भी सिद्धांत बनाए थे, उन सभी का पालन महासभा कर रही है। अलवर के सांसद महंत पीर चांद नाथ ने कहा कि किशन नाथ योगी के माध्यम से यह संस्कृति गंगा द्वार से बहती रहेगी। उन्होंने अपना जीवन नाथ संप्रदाय को जन अपयोगी बनाने में समर्पित कर दिया।


‘’ युवा जुड़ेगा और जुड़ायेगा ‘’



अब पुरे हिंदुस्तान के हर प्रान्त में हिंदुत्व की लहर के साथ भगवा लहराएंगे गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखपुर एवं लोकप्रिय युवा संसद सदस्य श्री योगी आदित्यनाथजी महाराज के नेतृत्व में हिन्दु युवा वाहिनी पुरे भारत में हिंदुत्व एवं राष्ट्र भावना की जागृति चेतन करने अब युवा जुड़ेगा और जुड़ायेगा हर प्रान्त हर शहर हर गाव कोणे कोणे से युवा निकले और अपना हिंदुत्व का परिचय देगा हिन्दुत्व एवं राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित एक प्रखर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन,
'' हिन्दु युवा वाहिनी '' में सदस्य बने के अपने क्षेत्र के कार्यालय का संपर्क करे.

मुखयालय; हिन्दु भवन, महाराणा प्रताप मार्ग, रेलवे स्टेशन, गोरखपुर (उ. प्र.)
 गुजरात - सौराष्ट्र; 12/3 भक्तिनगर स्टेशन प्लाट - राजकोट (गुजरात)
फ़ोन; +281- 2561848  मोबाइल +91-9409345768, +91-7600292193.
http://hinduyuvavahinigujarat.blogspot.in/  
https://www.facebook.com/hyvrajkot
www.hinduyuvavahini.in

Tuesday, 11 November 2014

युवा जुड़ेगा और जुड़ायेगा



उत्तर प्रदेश के बाद अब पुरे हिंदुस्तान के हर प्रान्त में हिंदुत्व की लहर के साथ भगवा लहराएंगे गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखपुर एवं लोकप्रिय युवा संसद सदस्य श्री योगी आदित्यनाथजी महाराज के नेतृत्व में हिन्दु युवा वाहिनी पुरे भारत में हिंदुत्व एवं राष्ट्र भावना की जागृति चेतन करनेअब युवा जुड़ेगा और जुड़ायेगा हर प्रान्त हर शहर हर गाव कोणे कोणे से युवा निकले और अपना हिंदुत्व का परिचय देगा हिन्दुत्व एवं राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित एक प्रखर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन,
'' हिन्दु युवा वाहिनी '' में सदस्य बने के अपने क्षेत्र के कार्यालय का संपर्क करे.

मुखयालय; हिन्दु भवन, महाराणा प्रताप मार्ग, रेलवे स्टेशन, गोरखपुर (उ. प्र.) – 273001गुजरात - सौराष्ट्र; 12/3 भक्तिनगर स्टेशन प्लाट - राजकोट (गुजरात) 360002फ़ोन; +281- 2561848  मोबाइल +91-9409345768, +91-7600292193.http://hinduyuvavahinigujarat.blogspot.in/   www.hinduyuvavahini.in
युवा जुड़ेगा और जुड़ायेगा 


Sunday, 2 November 2014

विकलांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम ,सहजनवा ,गोरखपुर में विकलांगजनो को ट्राई साईकिल वीलचेअर वितरित किया गया जिसमे मेरे साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत, तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्रालय के सचिव श्री अवनीश अवस्थी अन्य उपस्थित रहे