Thursday, 31 December 2015

नवधा भक्ति "श्री राम जी "



रामचरितमानस (अरण्यकाण्ड)        
श्री राम जी और शबरी जी का मिलन
दो:-कंद मूल फल अति दिए राम कहूँ आणि |
     प्रेम सहित प्रभु खाए बारंबार बखानी ||
 

अर्थात-शबरी जी ने रसीले और स्वादिष्ट फल लाकर श्री राम जी को दिए|
          प्रभु बार बार प्रशंसा करके उन्हें प्रेम सहित खाए ||

शबरी जी:-हाथ जोड़कर आगे खड़ी हो गयी| 
श्री राम जी को देखकर उनका प्रेम 
               अत्यंत बढ गया|उन्होंने कहा में नीच जाती की और मुढ़बुद्धि हूँ ||

"श्री राम जी ":--में तो केवल एक भक्ति ही का सम्बन्ध मानता हूँ| मैं तुझसे अपनी 
                                      नवधा भक्ति कहता हूँ | तू सावधान होकर सुन और मन में धारण कर |
          
पहली भक्ति हैं- -:-संतो का सत्संग| 
दूसरी भक्ति हैं- -:-मेरे कथा-प्रसंग में प्रेम |

तीसरी भक्ति हैं:-अभिमानरहित होकर गुरु के चरण-कमलों की सेवा और 
        
चोथी भक्ति हैं- :-कि कपट छोड़ कर मेरे गुणसमूहों का गान करे ||मेरे (राम )
           मन्त्र का जाप और मुझमे दृढ़ विश्वास-यह है,

पांचवी भक्ति:-जो वेदों में प्रसिद्ध हैं|

छठी भक्ति हैं--- इन्द्रियों का निग्रह,शील(अच्हा स्वभाव या चरित्र),भूत कार्यो 
            से वैराग्ग्य और निरंतर संत पुरषों के धर्म (आचरण)में लगे रहना ||

सातवीं भक्ति हैं---जगतभर को समभाव से मुझमें ओतप्रोत(राममय)देखना और संतोको 
            मुझसे भी अधिक करके मानना|

आठवीं भक्ति हैं- -जो कुछ मिल जाए,उसमें संतोष 
            करना और स्वपन में भी पराये दोषों को ना देखना ||

नवीं भक्ति हैं- -सरलता और सबके 
             साथ कपटरहित बर्ताव करना, हृदय में मेरा भरोसा रखना और किसी भी अवस्था में
             हर्ष और विषाद ना होना| इन नवों में से जिनके पास एक भी होती  हैं| मुझे वह अत्यंत 
             प्रिय हैं|

सौजन्य :- कौसल्या वाघेला

भगवान् श्री कृष्ण जी के 51 नाम और उन के अर्थ :



1 कृष्ण : सब को अपनी ओर आकर्षित करने वाला.।
****
2 गिरिधर: गिरी: पर्वत ,धर: धारण करने वाला। अर्थात गोवर्धन पर्वत को उठाने वाले।
****
3 मुरलीधर: मुरली को धारण करने वाले।
****
4 पीताम्बर धारी: पीत :पिला, अम्बर:वस्त्र। जिस ने पिले वस्त्रों को धारण किया हुआ है।
****
5 मधुसूदन: मधु नामक दैत्य को मारने वाले।
****
6 यशोदा या देवकी नंदन: यशोदा और देवकी को खुश करने वाला पुत्र।
****
7 गोपाल: गौओं का या पृथ्वी का पालन करने वाला।
****
8 गोविन्द: गौओं का रक्षक।
****
9 आनंद कंद: आनंद की राशि देंने वाला।
****
10 कुञ्ज बिहारी:कुंज नामक गली में विहार करने वाला।
****
11 चक्रधारी: जिस ने सुदर्शन चक्र या ज्ञान चक्र या शक्ति चक्र को धारण किया हुआ है।
****
12 श्याम: सांवले रंग वाला।
****
13 माधव: माया के पति।
****
14 मुरारी:मुर नामक दैत्य के शत्रु।
****
15 असुरारी:असुरों के शत्रु।
****
16 बनवारी: वनो में विहार करने वाले।
****
17 मुकुंद: जिन के पास निधियाँ है।
****
18 योगीश्वर: योगियों के ईश्वर या मालिक।
****
19 गोपेश :गोपियों के मालिक।
****
20 हरि :दुःखों का हरण करने वाले।
****
21 मदन:सूंदर।
****
22 मनोहर:मन का हरण करने वाले।
****
23 मोहन:सम्मोहित करने वाले।
****
24 जगदीश:जगत के मालिक।
****
25 पालनहार:सब का पालन पोषण करने वाले।
****
26 कंसारी:कंस के शत्रु।
****
27 रुख्मीनि वलभ:रुक्मणी के पति ।
****
28 केशव: केशी नाम दैत्य को मारने वाले. या पानी के उपर निवास करने वाले या जिन के बाल सुंदर है।
****
29 वासुदेव:वसुदेव के पुत्र होने के कारन।
****
30 रणछोर:युद्ध भूमि स भागने वाले।
****
31 गुड़ाकेश: निद्रा को जितने वाले।
****
32 हृषिकेश: इन्द्रियों को जितने वाले।
****
33 सारथी: अर्जुन का रथ चलने के कारण।
****
34 दुर्योधन: जिन की रणनिति बहुत ही कठिन है ऐसे कृष्ण भगवान् ( दुतवाक्यम्)।
****
35 पूर्ण परब्रह्म::देवताओ के भी मालिक।
****
36 देवेश: देवों के भी ईश।
****
37 नाग नथिया: कलियाँ नाग को मारने के कारण।
****
38 वृष्णिपति: इस कुल में उतपन्न होने के कारण
****
39 यदुपति:यादवों के मालिक।
****
40 यदुवंशी: यदु वंश में अवतार धारण करने के कारण।
****
41: द्वारकाधीश:द्वारका नगरी के मालिक।
****
42: नागर:सुंदर।
****
43 छलिया:छल करने वाले।
****
44 मथुरा गोकुल वासी:इन स्थानों पर निवास करने के कारण।
****
45 रमण: सदा अपने आनंद में लीन रहने वाले।
****
46 दामोदर: पेट पर जिन के रस्सी बांध दी गयी थी।
****
47 अघहारी: पापों का हरण करने वाले।
****
48 सखा: अर्जुन और सुदामा के साथ मित्रता निभाने के कारण।
****
49 रास रचिया: रास रचाने के कारण।
****
50 अच्युत: जिस के धाम से कोई वापिस नही आता है।
****
51 नन्द लाला:नन्द के पुत्र होने के कारण।

🙏
ll जय श्री राधे ll

Monday, 28 December 2015

पाकिस्तान ने भारत को दिए ये 10 बड़े धोखे !


1947 से लेकर आजतक पाकिस्तान से भारत को सिर्फ धोखा ही मिला है। अब एक बार फिर पाकिस्तान ने हुर्रियत के नाम पर बातचीत से धोखा किया है। उफा हो, दिल्ली हो, शर्म अल शेख हो, आगरा हो, लाहौर हो या फिर उधमपुर भारत ने बार-बार पाकिस्तान पर भरोसा किया। हर बार एक अच्छे पड़ोसी और शांतिप्रिय मुल्क का फर्ज निभाया, लेकिन बदले में हर बार पाकिस्तान ने दिया धोखा। आगे तस्वीरों में देखें- पाकिस्तान ने भोरत को दिए ये 10 धोखे।

पहला धोखा - अक्टूबर 1947:- आजादी के फौरन बाद ही पाकिस्तान ने पहला धोखा देते हुए जम्मू कश्मीर में अपने ट्रेंड कबायली भेज दिए। भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ दिया लेकिन धोखेबाद पाकिस्तान ने तब नहीं माना कि ये उसके ही लोग थे। लेकिन उसके धोखे की पोल तब खुली जब कुछ वक्त बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में माना कि वो कबायली दरअसल पाकिस्तानी सेना के ही ट्रेन्ड लोग थे और पाकिस्तानी सेना के ही इशारे पर काम कर रहे थे, लेकिन ये भारत का बड़ा दिल था कि दिसंबर 1947 में पीएम नेहरू ने लाहौर जाकर पाकिस्तानी पीएम लियाकत अली खान से बात की।

दूसरा धोखा - 1958 की संधि:- इसमें भारत और पाकिस्तान ने वादा किया कि वो एक दूसरे के खिलाफ ताकत का इस्तेमाल नहीं करेंगे। बातचीत के जरिए मसले सुलझाएंगे लेकिन तब से आजतक इस पर पाकिस्तान का धोखा जारी है।

 
तीसरा धोखा - अगस्त 1965:- पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर में अपने सैनिक फिर भेजे लेकिन पाकिस्तान ने फिर 1947 की तरह झूठ बोला। लेकिन इस बार भारत ने करारा जवाब दिया। नतीजा जंग, भारत ने पाकिस्तान के कई अहम हिस्से पर कब्जा कर लिया। जैसे हाजी पीर की पहाड़ी और तिथवाल दर्रा, लेकिन भारत की शराफत देखिए। इस विश्वासघात के बावजूद ताशकंद में भारत ने पाकिस्तान को उसकी जमीन लौटा दी।

चौथा धोखा – 1971:- 1971 की जंग में भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। पाकिस्तान का विभाजन हो गया। जंग खत्म होने का एलान 17 दिसंबर, 1971 को हुआ। पूर्वी पाकिस्तान खोने के साथ-साथ पाकिस्तान ने पश्चिमी हिस्से में भी हजारों किमी गंवा दिया। उसके 93 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। लेकिन जुलाई 1972 में हुए शिमला समझौते के बाद भारत ने फिर पाकिस्तान को माफ कर दिया, उसकी जमीन उसे लौटा दी, लेकिन फिर भी पाकिस्तान का धोखा जारी रहा।

पांचवां धोखा- फरवरी 1999:- पाकिस्तान पर भरोसा करके प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लाहौर तक बस यात्रा की। ताशकंद और शिमला समझौते की बातें कही गईं। लेकिन बदले में पाकिस्तान ने दिया करगिल।

छठा धोखा - 2001, आगरा:- बड़ा दिल करके एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान पर भरोसा किया। उस मुशर्रफ पर भरोसा किया जो करगिल का सूत्रधार था। पीएम वाजपेयी ने मुशर्रफ को आगरा बुलाया, लेकिन बदले में क्या मिला आतंकवाद।

सातवां धोखा - दिसंबर 2001:- भारतीय संसद पर हमला किया गया। आईएसआई के इशारे पर हमला हुआ। इसके बावजूद 2004 में वाजपेयी फिर पाकिस्तान जाते हैं।

आठवां धोखा - 2008 मुंबई हमला:- 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ। पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंक को लेकर बेनकाब हो गया। कसाब जिंदा पकड़ा गया। हाफिज से लेकर लश्कर सब बेनकाब हो गए, लेकिन फिर भी धोखा जारी रहा।

नौवां धोखा - उधमपुर 2015:- फिर पाकिस्तान का धोखा उधमपुर में नवेद की शक्ल में दिखा। उसकी पोल खुल गई जब पाकिस्तानी नागरिक नवेद के मां बाप ने कहा कि वो उनका ही बेटा है।

दसवां धोखा - अगस्त 2015:- आतंक की पनाहगाह बना पाकिस्तान आतंक पर दुनिया भर से मुंह चुराता रहा है और इसीलिए उसने 2014 की ही तरह कश्मीर और हुर्रियत की आड़ में भारत को फिर धोखा दिया और बातचीत से इनकार कर दिया।

मुंबई ब्लास्ट का गुनहगार और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और परिवार

मुंबई ब्लास्ट का गुनहगार और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम
सबसे बायीं ओर ये है दाऊद की सबसे छोटी बेटी मारिया। 
उसकी बगल में हरे कुर्ते में है दाऊद के करीबी छोटा शकील की बेटी, 
लाल टॉप में है दाऊद की आंखों का तारा उसकी बड़ी बेटी माहरुख इब्राहिम 
और बायीं तरफ बैठी है दाऊद की मझोली बेटी माहरीन।
तस्वीर में मौजूद माहरुख से ही शायद दाऊद को सबसे ज्यादा उम्मीदे हैं 
क्योंकि यही वो बेटी है जिसका निकाह पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर 
जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद मियांदाद से हुआ है।
दाऊद की बड़ी बेटी माहरुख का निकाह पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर 
जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद मियांदाद से हुआ है।
दाऊद की दूसरी बेटी है माहरीन। बताया जाता है कि दाऊद की मझोली बेटी माहरीन 
ऑस्ट्रेलिया में रहती है, वो पेशे से फैशन डिजाइनर है।
दाऊद और भाई अनीस के बच्चों का भी करीबी आपसी रिश्ता है।
 ये इस तस्वीर से साफ होता है,
 इसमें लाल कुर्ते में दाऊद की बड़ी बेटी माहरुख है,
 उसके बगल में भाई मोइन है और साथ मे है अनीस इब्राहिम का बेटा।
दाऊद का बेटा मोइन लंदन में रहता है। दाऊद की बहू सानिया के पिता का घर लंदन में है।
दाऊद की दूसरी बेटी माहरीन इब्राहिम। 
माहरीन का 2011 में निकाह अमेरिका में बसे पाक मूल के कारोबारी अयूब से हुआ।
 दाऊद का इकलौता बेटा मोइन इब्राहिम का सानिया नाम की युवती से 2011 में शादी हुई। 
मोइन लंदन में अपने ससुर के साथ रहता है।
 दाऊद की बड़ी बेटी माहरुख इब्राहिम का 2005 में जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से निकाह हुआ।

 
दाऊद की बड़ी बेटी माहरुख इब्राहिम लाल कपड़ों में, दाऊद की दूसरी बेटी माहरीन इब्राहिम।
दाऊद का इकलौता बेटा मोइन इब्राहिम।
 मोइन का निकाह सानिया नाम की युवती से 2011 में हुआ। 
मोइन लंदन में अपने ससुर के साथ रहता है।